वर्तमान में भारत के 10 राज्यों- (1) उत्तर प्रदेश, (2) बिहार, (3) झारखंड, (4) मध्य प्रदेश, (5) छत्तीसगढ़, (6) राजस्थान, (7) उत्तराखंड, (8) हिमाचल प्रदेश, (9) हरियाणा और (10) दिल्ली में हिन्दी राजभाषा भी है।
देश की आजादी के पश्चात 14 सितंबर, 1949 को भारतीय संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी को अंग्रेजी के साथ राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने तथा उनकी सरकार ने इस ऐतिहासिक दिन के महत्व को देखते हुए हिन्दी को देश−विदेश में प्रचारित−प्रसारित करने के लिए 1953 से सम्पूर्ण भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी−दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। भारत का परिपक्व लोकतंत्र, प्राचीन सभ्यता, समृद्ध संस्कृति तथा अनूठा संविधान विश्व भर में एक उच्च स्थान रखता है। भारत की गरिमा, गौरव तथा हिन्दी भाषा को हर कीमत पर विकसित करना चाहिए।